मीरजापुर। अहरौरा नगर के सत्यानगंज मोहल्ले में स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर (स्थल) परिसर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य संत शांतनुजी महाराज के मुखारविंद से शुरु होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन।
इस कथा में आयोजित होने वाले 21 सितम्बर दिन शनिवार से 29 सितम्बर दिन रविवार तक सायं 6 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक चलेगा।
इस नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन सर्वप्रथम सुबह शनिवार की सुबह आठ बजे राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होगा, जो सैकड़ो महिला हाथ में कलश लेकर नगर भ्रमण करेगी और पुनः स्थल में समापन किया जाएगा।
उसी दौरान शाम छः बजे से रात्रि नौ बजे तक आचार्य संत शान्तनु जी महाराज का श्रीराम कथा का आयोजन होगा।यह जानकारी रामयणम् समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि अन्तराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य संत आचार्य शान्तनु जी महराज के श्रीमुख से 21 सितम्बर से 29 सितंबर तक चलेगा जिससे आप सभी श्रीराम भक्त सहपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर पुण्य के भागी बने।