Breaking News

अदलहाट मिर्जापुर: ट्रक व टैक्टर में हुआ जोरदार टक्कर , टैक्टर चालक हुआ गंभीर रूप से घायल

ट्रक व टैक्टर में हुआ जोरदार टक्कर , टैक्टर चालक हुआ गंभीर रूप से घायल,
मिर्जापुर : अदलहाट वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर रात 7:15 बजे अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा रोड पर टैक्टर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई ! जिससे टैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । खबर के अनुसार अहरौरा की तरफ से आ रही ट्रक और विपरीत दिशा वाराणसी से आ रही तेज रफ़्तार टैक्टर में टक्कर हो गई ! जिसके कारण दोनों में जोरदार टक्कर हो गई जिससे टैक्टर चालाक मनोज कुमार पुत्र कल्लू उम्र 26 वर्ष निवासी राजूपुर खरखसीपुर गंभीर रुप से घायल हो गया ।
बाजार वालो ने तत्काल 100 पर कॉल किया लेकिन 100 नंबर नही पहुँच पाई ! जिससे बाजार ￰वालो में गुस्सा फुट गया ! और रोड को जाम कर दिया ! लेकिन अदलहाट पुलिस और थाना प्रभारी अदलहाट बृजेश सिंह के सूझ बुझ लोगो को समझा बुझाकर कर रोड के जाम को खुलवाया और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया ।

रिपोर्ट सुजीत कुमार ibn24x7news अदलहाट मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *