Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 18 at 6.51.30 PM

19 अगस्त 1942, आज ही के दिन जेल में बंद क्रांतिकारियों हुए थें आजाद

19 अगस्त बागी बलिया का वो दिन है जिसे बलिया बलिदान दिवस के रूप में जाना जाता हैWhatsApp Image 2024 08 18 at 6.51.30 PM

बलिया। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में आजाद हुए उत्तर प्रदेश का बलिया जिला अपनी आजादी का वर्षगांठ मना रहा है। महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन की आग में पूरा जिला जल रहा था। जनाक्रोश चरम पर था। जगह- जगह थाने जलाये जा रहे थे। सरकारी दफ्तरों को लूटा जा रहा था। रेल पटरियां उखाड़ दी गई थी। जनाक्रोश को कुचलने के लिए अंग्रेजी सरकार ने आंदोलन के सभी मुख्य नेताओं चित्तू पाण्डेय और पं. राम अनन्त पाण्डेय को जेल में बंद कर दिया था। लेकिन लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था। 19 अगस्त को लोग अपने घरों से सड़क पर निकल पड़े थे।

जिले के ग्रामीण इलाके से शहर की ओर आने वाली हर सड़क पर जन सैलाब उमड़ पड़ा था। भारी भीड़ शहर की ओर बढ़ रही थी। अफसरों ने अपने परिवार को पुलिसलाइन में सुरक्षित कर दिया था। जिलाधिकारी को जब खुफिया पुलिस की रिपोर्ट मिली कि नगर के विभिन्न सड़कों से जन-समूह उमड़ा हुआ चला आ रहा है और उनका पहला धावा अपने नेताओं को छुड़ाने के लिए जेल पर होने वाला है और उसके बाद खजाने और कचहरी पर भी हमला करने को योजना बनी है, तो जिलाप्रशासन और पुलिस कप्तान घबरा उठे और उन्होंने तय किया कि सभी राजनैतिक बंदियों को जेल से छोड़ दिया जाय। उसी समय उसने बन्दियों को छोड़ने का आदेश दिया।

इंकलाब के नारे लगाने वाली भीड़ की आंखों में खून उतर आया था कलेक्टर ने खजाने की नोटों के नम्बर नोट कर उन्हें जलाने का आदेश दिया। इसके बाद क्रांति मैदान में हुई जनसभा में कांग्रेस के नेताओं ने भीड़ को टाउन हाल में चलने को कहा। ठसा-ठस भरे क्रांति मैदान (टाउन हाल) और उसके बाहर सड़कों पर खड़ी जनता को पं.रामअनन्त पांडेय, राधामोहन सिंह, राधागोविन्द सिंह, विश्वनाथ चौबे आदि ने सम्बोधित किया। कुछ देर बाद चित्तू पांडेय टाउन हाल बुलाये गये। चित्तू पांडेय ने ठेठ भोजपुरी में भीड़ को सम्बोधित किया। बलिया में अपना राज स्थापित हो गइल।
वहीं बलिया के आजाद होने की घोषणा हुई। चित्तू पाण्डेय आजाद बलिया के पहले कलेक्टर घोषित किए गए और पं.राम अनन्त पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर एवं महानंद मिश्रा को एस पी बनाया गया था।

सभागार — अंकुर पाण्डेय

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *