Breaking News
Screenshot 20240818 194732

देवरिया – खुखुंदू बाजार में रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटी मिठाई से भरी हुई दूकानें

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

देवरिया जिले में नकली खोवा और दूध से बनी मिठाइयों में मिलावटी की लगातार शिकायत के बाद भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खुखुन्दू बाजार में किसी मिठाई दुकान में जांच करना जरूरी नहीं समझा। बाजार में मिठाइयों की जबरदस्त तैयारी चल रही है। इन मिठाइयों में बड़ी संख्या मिलावटी मिठाइयों की भी है। त्योहार के आने से पहले ही जिले के बाहर से बड़े पैमानेे पर नकली खोवा मंगाया गया है । इसके अलावा केमिकल से रंगी मिठाइयों की भी बाजार में भरमार है, जो कि सेहत के लिए खतरनाक है।

रक्षाबंधन भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार में नकली खोवा और मावे की बनी मिठाइयां घातक हो सकती हैं। पिछले दो-तीन दिन से मिठाई बाजार में रौनक है। सोमवार को शुभ मुहूर्त के कारण बाजार में मिठाई खरीदने वालों की भीड़ लगी रहेगी। इस बार भी हर साल की तरह बड़े पैमाने पर बाजार में मिलावटी खोवा वाली मिठाइयां बिक रही है। इसके बाद भी विभाग की ओर से कोई जांच नहीं हुई है। अफसर कर्मचारियों की कमी का रोना रोकर जांच से दूर हैं। जिम्मेदार विभाग के इस रवैए से स्थानीय लोग त्रस्त हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *