ibn 24×7 न्यूज़ रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान सलेमपुर
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी बब्बन कनौजिया का का 12वर्षीय पुत्र विशाल व आठ वर्षीय पुत्री मंजू शुक्रवार की रात अपने कमरे में दरवाजा बन्द कर सो रहे थे कि एक जहरीला सांप किसी तरह पलंग पर चढ़ गया और नींद में सो रहे विशाल को डँस लिया जब विशाल को सांप के काटने का एहसास हुआ तो उसने सांप को अपने हाथ से झटका देकर हटाया उसी दौरान सांप ने बगल में सो रही बहन मंजू को भी डँस लिया भाई बहन की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे तो उन दोनों बच्चों को स्वास्थ सामुदायिक केंद्र ले गये जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डाक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी कोई सुधार नही हुवा और विशाल ने दम तोड़ दिया इधर पुत्री मंजू की हालत बिगड़ता देख परिजन गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिये चल दिये लेकिन रास्ते में ही मंजू की भी मौत हो गयी जिससे एक खुशहाल परिवार में मातम छा गया ! बताया यह भी जाता है की ग्रामीणों के कने पर परिजन झाड़ फूंक के लिये गाजीपुर जिला के अमवा सती माता स्थान पर भी ले गये लेकिन वह देर रात तक वापस नही लौट पाये थे !विशाल अपने माता पिता का ऐक्लौता पुत्र था और वह प्राथमिक विद्यालय गुमटही के कक्षा चार का छात्र था उनकी बड़ी पुत्री अंजू की शादी हो चुकी थी उनके पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे पुत्र और पुत्री की मौत से घर वालों पर मौत का पहाड़ टूट पड़ा और उनका रो रो कर बुरा हाल है शव आने की इंतिजार में परिजनों के दरवाजे पर लोग खड़े थे !
Tags सलेमपुर
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …