Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 16 at 6.34.22 PM scaled

परिवहन मंत्री ने शहीद पार्क चौक में किया ध्वजारोहण

 

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शहर के शहीद पार्क चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सेनानी रामविचार पांडेय जी को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। क्रांतिवीरों के शिलापट्ट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।WhatsApp Image 2024 08 16 at 6.34.22 PM scaled

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काफी यातनाएं झेलने के बाद हम सबको यह आजादी मिली है। इसलिए महान और विकसित भारत बनाने के साथ इस आजादी को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प हम सब लें। स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें। अगर कहीं भ्रष्टाचार दिखे तो उसे रोकने की दिशा में पहल करें। इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयास से हम देश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में बलिया के योगदान को भी सबसे साझा किया। शहीद पार्क चौक को और बेहतर बनाने और वहां ऑडिटोरियम बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। इससे देश विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा।

इस अवसर पर संकल्प संस्था के आशीष त्रिवेदी के नेतृत्व में रंगकर्मियों ने देशभक्ति पर आधारित शानदार गीत का गायन किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व गुलाब देवी बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने भी अद्भुत देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एसपी विक्रांत वीर, सीडीओ ओजस्वी राज, नगरपालिका अध्यक्ष संतलाल उर्फ मिठाई लाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन साहित्यकार डॉ शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *