Breaking News

मिर्जापुर – अन्तरप्रान्तीय अंग्रेजी शराब की तस्करी का पर्दाफाश, 34 लाख रूपये कीमत की एक ट्रक में 470 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रान्ड की बरामद व 02 अन्तरप्रान्तीय तस्कर गिरफ्तार

Ibn24x7news रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर l
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर श्री आशीष तिवारी द्वारा शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री अजय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चुनार श्री सुधीर कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 11-08-2018 को श्री बृजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक अदलहाट मय हमराह देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर होकर नरायनपुर बाजार में मौजूद था कि वहीं पर चौकी प्रभारी नरायनपुर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह मय हमराहियान के मिले आपस में अपराध व अपराधियों के संबंध में चर्चा कर रहे थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब लदी हैं, जो वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जाने वाली है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरी पुलिस टीम को अवगत कराते हुए छोटा मीरजापुर रसूलागंज तिराहे पर समय लगभग 15.15 बजे एक ट्रक गाडी नं0 RJ 32 GA 9858 से 470 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-255/18 धारा 50/53 आबकारी अधि0 व 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया।
*विवरण पूछताछः-*
पूछताछ के दौरान पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों को हरियाणा स्थित रोहतास बाईपास पर शराब भरी ट्रक अज्ञात ड्राइवर द्वारा लाकर दे दिया जाता है तथा खाली ट्रक वही ड्राइवर ले जाता है, हमें बताया जाता है कि बिहार बार्डर (नौबतपुर) पहुंचिये वहाँ से आपको बताया जायेगा कि कहाँ डिलीवरी करनी है। कई बार हमलोग बक्सर, हजारीबाग में डिलीवरी किये हैं। मालिक के संबंध में पूछने पर बताया कि मालिक को हम लोग कभी नहीं देखे हैं न जानते हैं केवल मोबाइल पर बात होती है। हम लोग बिहार ट्रक लेकर डिलीवरी करने जा रहे थे। छिपाव के तरीके के बारे में पूछा गया तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग शराब ट्रक में रखकर चूने की बोरी से छिपा देते तथा चुने की बोरी की डिलीवरी की बिलटी बनवा लेते है।
*नाम पता अभियुक्तगणः-*
1-जाहिद खाँ S/Oमो0 हारून खाँ निवासी शाहपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।
2-गणेश दिनकर S/O गरड़ दिनकर निवासी अम्बुलका थाना नारेगाँव जिला लातूर (महाराष्ट्र)
*बरामदीः-*
1. रायल स्टेज 240 पेटी 750 ML
2. रायल स्टेज 80 पेटी 375ML
3. रायल स्टेज 45 पेटी 180 ML
4. इम्पीरियल ब्लू 49 पेटी 375 ML
5. इम्पीरियल ब्लू 51 पेटी 180 ML
6. बलण्डर प्राइड 5 पेटी 750 ML
7. एक अदद ट्रक नं0 RJ 32 GA 9858
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का नामः-*
1. प्र0नि0 बृजेश सिंह थाना अदलहाट मीरजापुर
2. उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी नरायनपुर थाना अदलहाट मीरजापुर
3. हे0कां0 प्रवीण सिंह चौकी नरायनपुर थाना अदलहाट मीरजापुर
4. हे0कां0 विरेन्द्र कुमार चौकी नरायनपुर थाना अदलहाट मीरजापुर
5. कां0 सुशील सिंह यादव थाना अदलहाट मीरजापुर
6. कां0 नौशाद खाँ थाना अदलहाट मीरजापुर
7. कां0 रामअचल सिंह थाना अदलहाट मीरजापुर
8. कां0 नागेन्द्र सिंह चौकी नरायनपुर थाना अदलहाट मीरजापुर
9. कां0 अविनाश चौकी नरायनपुर थाना अदलहाट मीरजापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *