Breaking News

मवई अयोध्या – क्षेत्रीय विधायक ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – भाजपा के क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव ने सोमवार सुबह अपने साथियों संग परिषदीय विद्यालय व बीआरसी कार्यालय खैरनपुर पहुंचकर झाडू लगा व कूडा उठा कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व विधायक ने तीन दिवसीय स्वच्छ रुदौली सुन्दर रुदौली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरे बीआरसी परिसर की इस दौरान विधायक राम चंद्र यादव ने न केवल नगर पालिका रुदौली के ईओ सुरेश मौर्य व पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ सफाई की बल्कि परिसर मे इंटरलॉकिंग व विद्यालय के सामने नाला निर्माण के लिए भी ईओ को निर्देशित किया। इस दौरान जलभराव वाले स्थल पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के लिए भी आदेशित किया।

बीआरसी परिसर की साफ सफाई के उपरांत श्रीराम नगर वार्ड अंतर्गत परीमाता मंदिर परिसर मे भी विधायक द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक ने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियो से हर घर तिरंगा अभियान व स्वच्छ रुदौली सुंदर रुदौली अभियान से जुड़ने की अपील की।
इस दौरान ईओ सुरेश मौर्य,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नील मणि त्रिपाठी, पूर्व बार अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, आदित्य पाठक, रामानुज तिवारी, मनोज यादव, दिनेश यादव, विकास मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *