Breaking News

सलेमपुर: जमीनी विवाद को लेकर एक मनबढ़ घर में घुसकर गर्भवती महिला को पीटा

जमीनी विवाद को लेकर एक मनबढ़ घर में घुसकर गर्भवती महिला को पीटा
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमवलिया में जमीनी विवाद के चलते एक मनबढ़ घर में घुस गया और गर्भवती महिला की पिटायी कर दी वहीं महिला को पिटता देख अन्य महिलाएं छुड़ाने के लिये पहुंची महिलाओं को भी मनबढ़ नही बख्शा उनकी भी पिटाई की । पीड़ित ने इसकी सूचना 100 नम्बर डायल कर पुलिस को दिया जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती आरोपी घर छोड़कर भाग निकला ।
इस घटना की लिखित तहरीर महिला के पति ने कोतवाली में देकर कार्यवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि सलेमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमवलिया निवासी पंकज का गांव के ही मोतीवर व मखई के घर से विवाद चल रहा था आरोप है कि गुरुवार की शाम मोतीवर ‘ सुनील ‘ अमित ‘ उपेंद्र ‘ मुन्नी देवी ‘ उमरावती ‘ आदि आये और गोलबंध हो कर मार पीट करने लगे वहीं उपेंद्र घर में घुस गया और उसकी गर्भवती पत्नी सीमा देवी की पिटाई करने लगा जिसे देख मह्ल्ले की मतीसरा देवी बीच बचाव करने गयी उन्हें भी उक्त आरोपी ने नही बख्शा घायल सीमा व मतीसरा का इलाज स्वास्थ सामुदायिक केंद्र सलेमपुर में कराया गया ।

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *