Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 28 at 9.50.01 PM

विधानसभा 86 की जनता ने मुझे विधायक बनाया तो विकास कार्य की कोई कमी नहीं रहने दुंगा:इकराम खान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

जनता के लिए 24 घंटे खुला है मेरे घर का दरवाजा

नाम- इकराम खानWhatsApp Image 2024 07 28 at 9.50.01 PM
जन्म स्थान- सिलाखारी गांव
जन्म तिथि – 08/08/1978
पिता- मोहम्मद सलीम
माता- अशरफी बेगम
शिक्षा – ग्रेजुएट साउथ इंडियन से
वर्तमान – पता मकान नं-14 सेक्टर-48 फरीदाबाद, हरियाणा प्रदेश

प्रश्न- आप राजनीति में कितने समय से हैं।
उत्तर- मैं राजनीति में 30 साल से हूं।
प्रश्न-आप सबसे पहले कौन सी पार्टी में रहे हैं।
उत्तर- मैं सबसे पहले हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी में रहा हूं।
प्रश्न-उसके बाद किस पार्टी गए।
उत्तर- उसके बाद मैंने बीएसपी पार्टी को ज्वाइन किया।
प्रश्न-बीएसपी पार्टी कब ज्वाइन की आपने।
उत्तर-मैंने बीएसपी पार्टी सन् 2023 में ज्वाइन की।
प्रश्न-अभी तक आपने बीएसपी पार्टी में रहकर कितने कार्यक्रम किए हैं।
उत्तर- बीएसपी पार्टी ज्वाइन करने के बाद अबतक 10 कार्यक्रम किए हैं।
प्रश्न-अपने विधानसभा क्षेत्र में कितने विकास कार्य किये हैं।
उत्तर- मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई कार्य किये हैं अबतक 100 बिजली ट्रांसफार्मर लगावाएं और कई नालियां पक्की बनवाईं हैं।
प्रश्न-आपके विधानसभा में कितने बूथ हैं
उत्तर-मेरे विधानसभा क्षेत्र 86 में 248 बूथ हैं।
प्रश्न-अगर आपको जनता विधायक बनाए तो सबसे पहले क्या कार्य करेंगे।
उत्तर-अगर जनता ने मुझे विधायक बनाया तो सबसे पहले शिक्षा,रोजगार,पानी,सीवर, स्वास्थ्य आदि कार्य करूंगा।
प्रश्न-आपके ऊपर कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं है।
उत्तर- मैंने आजतक कोई गलत काम करा ही नहीं जो मुझ पर मुकदमा दर्ज होगा।
प्रश्न-आपसे जनता अगर मिलना चाहे तो कहां मिल सकती है।
उत्तर- मुझसे कोई भी मिलना चाहे तो 24 घंटे मेरे कार्यालय पर मिल सकती है।
प्रश्न- आपके साथ प्रशासन कितना साथ है।
उत्तर-प्रशासन मेरे साथ है जायज बातों को लेकर।
प्रश्न-आपके लिए विधानसभा चुनाव को लेकर कोई बड़ी चुनौती है।
उत्तर- विधानसभा चुनाव को लेकर मेरे सामने कई चुनौती है पर मुझे ऊपर वाले पर भरोसा है, जो होगा आगे देखा जाएगा।
प्रश्न-आपके विधानसभा की जनता आपके साथ कितनी है।
उत्तर-मेरे विधानसभा की सारी जनता मेरे साथ है।
प्रश्न-आप हमारे चैनल को कितने समय से देख रहे हैं।
उत्तर आपके चैनल को मैं 7 साल से फरीदाबाद में देख रहा हूं।
प्रश्न-आगे कुछ कहना चाहते हैं।
उत्तर-बाकि मैं आपकी टीम का तह दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *