Breaking News

उच्च शिक्षा का एमपी,डीएम,एसपी व सीडीओ के बीच है एक रोचक सम्बन्ध

 

प्रणव तिवारी, IBN NEWS

(उपसम्पादक गोरखपुर )

 

देवरिया (उ.प्र.)जनपद मे सदर सांसद, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के बीच एक महत्वपूर्ण सम्बन्ध देखने को मिल रहा है।

देवरिया जनपद अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक विशेषताओं के लिए जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस क्षेत्र का नाम ‘देव’ और ‘आर्य’ शब्दों के योग से बना है जिसका अर्थ देवताओं की भूमि है। आपको बता दें कि देवरिया के सदर सांसद, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी के बीच एक खास उच्च शिक्षा देखने को मिला।

IMG 20240715 WA0020

आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में शशांक मणि त्रिपाठी ने देवरिया से जीत हासिल की है।IAS दिव्या मित्तल देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात हैं. वहीं संकल्प शर्मा जिले के पुलिस अधीक्षक है जबकि IAS प्रत्युष पांडे यहां के मुख्य विकास अधिकारी हैं।

आपके मन भी में यह जानने की उत्सुकता हो रही होगी कि आखिर चारों के बीच क्या रिश्ता है? तो आपको बता दें कि शशांक मणि त्रिपाठी, दिव्या मित्तल, संकल्प शर्मा और प्रत्युष पांडे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के चारों उपरोक्त व्यक्ति छात्र रहे हैं।

आपको यह भी बता दें कि देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने IIT दिल्ली, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली, एसपी संकल्प शर्मा ने IIT रुड़की जबकि CDO प्रत्युष पांडे ने IIT कानपुर से पढ़ाई की है।जनपद देवरिया में कमाल का यह संयोग देख लोग अब इसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा कर रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *