Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 07 at 4.48.52 PM 1

सीएमएचओ ने किया जनता क्लिनिक व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों को किया नोटिस जारी, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं तैयारी की समीक्षा की

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा, 07 जुलाई। भीलवाड़ा शहर के जनता क्लीनिक एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का रविवार को मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर चेतेंद्र पुरी गोस्वामी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनता क्लिनिक पुलिस लाइन पर नर्सिंग कर्मचारी नारायण लाल बलाई ,सपोर्टिंग स्टाफ आयुष कुमार अनुपस्थित पाए गए। जनता क्लिनिक जवाहर नगर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भावना सोनी स्टाफ नर्स प्रियंका गाडरी अनुपस्थित पाए गए।WhatsApp Image 2024 07 07 at 4.48.52 PM 1

जनता क्लिनिक आजाद नगर पर डॉक्टर अनिकेत राजोरा,महेंद्र कुमार शर्मा, दुर्गा लाल बारेठ, नर्सिंग कर्मचारी आरती धाकड़ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनुपस्थित पाए गए। जनता क्लीनिक, पुर पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय शर्मा सहित मधु बेरवा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ललित पाराशर स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई। जनता क्लिनिक पुलिस लाइन पर सफाई व्यवस्था पर्याप्त होने पर नगर परिषद के अधिकारियों का अवगत कराया गया, चिकित्सा केंद्र पर आवश्यक मेडिसिन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2024 07 07 at 4.48.55 PM जनता क्लिनिक जवाहर नगर पर मरीजों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। जनता क्लिनिक आजाद नगर पर चिकित्सालय सफाई व्यवस्था एवं रंग रोगन के लिए निर्देश दिए गए। जनता क्लिनिक पुर में बायो वेस्ट समय पर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एपिडेमियोलॉजी डॉक्टर सुरेश चौधरी भी उपस्थित रहे l डॉक्टर सीपी गोस्वामी ने बताया गया कि यह निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे जिससे कि शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ सुचारू रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *