Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 07 at 1.21.08 PM

राज्य सरकार की मंशानुरूप मांडलगढ़ नगरपालिका प्रशासन ने किया विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण

(प्रमोद कुमार गर्ग)

बीगोद– नगर पालिका क्षेत्र हरा भरा रहे व पर्यावरण स्वस्छ रहे राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका प्रशासन द्वारा नगर के दुर्ग, श्री परमहंस आश्रम, व्यायामशाला आदि सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न किस्म के छायादार पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की शपथ ली गई।

WhatsApp Image 2024 07 07 at 1.21.08 PM

उक्त आयोजन रविवार सुबह मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो से क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी छैलकंवर ने आमजन से आहवान किया कि निरन्तर दूषित व असंतुलित हो रहे पर्यावरण को अधिकाधिक पौधे लगाकर ही संतुलित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष संजय डांगी, अनिल पारीक, नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट, पूर्व मंडी अध्यक्ष रतनलाल खटीक, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढय, पार्षद अनिता सुराणा, भंवरलाल सोनी, युवा नेता मुकेश व्यास, नीलकमल पटवा, राकेश ओस्तवाल, घनश्याम दरोगा, घनश्याम सोनी, गुड्डू ओस्तवाल, परमहंस आश्रम व व्यायशाला उस्ताद जमनालाल दरोगा सहित नगर भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *