Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 05 at 6.27.28 PM

जजेज कंपाउंड की नंदनवन में “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर पौधों का रोपण कर वन महोत्सव मनाया गया

 

बलिया। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 01 से 07 जुलाई तक “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर वन महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 5 जुलाई 2024 को जजेज कंपाउंड की नंदनवन में माननीय जनपद न्यायाधीश बलिया श्री अशोक कुमार सप्तम एवं अन्य माननीय न्यायाधीश गण द्वारा विभिन्न प्रजाति के जैसे आम, बोतल ब्रश, सहजन, नीम, नींबू , अमरुद, क्रोटन आदि पौधों का रोपण कर वन महोत्सव मनाया गया।

WhatsApp Image 2024 07 05 at 6.27.28 PM

माननीय जनपद न्यायाधीश बलिया द्वारा उपस्थित न्यायालय के अधिकारियों कर्मचारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से अपील किया गया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष मां के नाम पर लगाए तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें वृक्ष ही जीवन के आधार है अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण का धरा को हरा-भरा बनाने में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया श्री विमल कुमार आनंद द्वारा वृक्षों की महत्व पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया गया कि वृक्ष जीवन के लिए आवश्यक अंग है ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है और वृक्षों के बिना ऑक्सीजन संभव नहीं है । इसलिए वृक्ष लगाए हम क्यों हम क्योंकि सांसे हो रही है काम । उक्त कार्यक्रम में न्यायालय के अधिकारीगण कर्मचारी गण के साथ-साथ वन विभाग से क्षेत्रीय वन अधिकारी बलिया ज्योति यादव उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह श्री भूपेंद्र कुमार तिवारी स्टेनो वन दरोगा मुकेश चंद्र राय अखंड प्रताप सिंह, सुरेंद्रनाथ यादव, राकेश शर्मा, वनरक्षक मंगलदेव सिंह, दत्तात्रेय सिंह, सहित वन विभाग की अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम के उपरांत वन विहार परिसर जीरा बस्ती बलिया में लोक भारती हरियाली अभियान के सदस्य श्री राज नारायण तिवारी, श्री शैलेंद्र कुमार राय, श्री विमल कुमार सिंह एवं श्री सारथी सेवा संस्थान के श्री संजय गिरी एवं वन विभाग की कर्मचारी अधिकारीगण द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर आंवला का पौध लगाकर ट्री गार्ड से सुरक्षित कर वन महोत्सव मनाया गया तथा आम जनमानस से अपील किया गया कि अधिक से अधिक पौध लगाएं एवं उनकी सुरक्षा भी करें। इस कार्यक्रम में कुमारी ज्योति यादव श्रीमती मंजू तिवारी श्रीमती मीना सिंह एवं श्रीमती रुक्मिणी देवी द्वारा वृक्ष की सुरक्षा है जिम्मेदारी ली गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

4 1

देवरिया-पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर लूट मचाया था : सूर्य प्रताप शाही

bn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया।विधानसभा पथरदेवा 338 के मंडल देसही देवरिया क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *