Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 05 at 3.38.15 PM

बैरिया तहसील क्षेत्र के श्रीपतिपुर में डेरे के पास औंधे मुंह गिरा युवक का शव देख गांव में मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस हत्या की आशंका

वीरेंद्र नाथ मिश्र

बैरिया, बलिया।दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव के खेत में डेरा के समीप शुक्रवार को सुबह 6 बजे के लगभग शौच के लिए निकले लोगों द्वारा औंधे मुंह गिरे 35 वर्षीय कमलेश बिंद पुत्र लाल बच्चा बिंद निवासी श्रीपतिपुर का शव देख गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना कमलेश बिंद के घर वालों को दिए. रोते चिल्लाते मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना दोकटी पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष मदन पटेल अपने हमराहियों के साथ पहुंच गए।

WhatsApp Image 2024 07 05 at 3.38.15 PMपरिजनों से बातचीत कर शव को कब्जे में लेकर थाने पर भिजवाए, तथा मौके पर रुक कर मामले की तहकीकात करने लगे।इस मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है कुछ ही देर में वहां क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, तथा आसपास के कुछ स्थानों की पुलिस भी पहुंच गई।
घटना के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश बिंद का खेत में ही डेरा बना हुआ है. बृहस्पतिवार की रात 9 बजे के बाद वह अपने घर से खाना खा पीकर डेरा पर जाने के लिए कह कर निकाला था. कमलेश बिंद के सिर पर गहरी चोटें हैं। वह विवाहित है. क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने पूछे जाने पर बताया कि अभी मामले की तहकीकात की जा रही है। अभी हम लोग मौके पर ही हैं. परिजनों और ग्रामीणों से बात की जा रही है. जैसे ही स्थिति स्पष्ट होती है आप लोगों को जानकारी दी जाएगी.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

4 1

देवरिया-पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर लूट मचाया था : सूर्य प्रताप शाही

bn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया।विधानसभा पथरदेवा 338 के मंडल देसही देवरिया क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *