Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 05 at 6.29.26 PM

एचईडब्ल्यू कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान के बारे में दी जानकारी

बलिया। भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प- एचईडब्ल्यू के अंतर्गत 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज के निर्देशानुसार बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता थीम पर वन स्टॉप सेन्टर, बलिया में आयोजित किया गया। श्री हंसराज तिवारी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के द्वारा महिलाओं से सम्बंधित तीन नये कानूनों के बारे में चर्चा की गयी।WhatsApp Image 2024 07 05 at 6.29.26 PM जिसमें केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह के द्वारा दहेज़ प्रतिषेधअधिनियम 1961, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिग उत्पीड़न अधिनियम 2013, मुख्यमंती कन्या सुमंगला योजना जिसमे वृद्धि की गयी, धनराशि 15 हजार से 25 हजार के बारे में तथा वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली सहायता/कार्य प्रणाली (मेडिकल सुविधा, अल्पावास,काउंसलिंग, विधिक सहायता, पुलिस सहायता) के बारे में अवगत कराया गया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बरों से सम्बंधित टोल फ्री नंबर 181,1098,112,1090,1076,102,108 आदि नम्बरों के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेन्टर से नीलम शुक्ला, हर्षवर्धन, H.G रंजना यादव, चंदा, कंचन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *