Breaking News

देवरिया मेरी जननी और कर्म भूमि है मैं बनाऊंगा विकसित देवरिया –संदेश यादव

Ibn news Team DEORIA

देवरिया, आज देवरिया लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी के युवा प्रत्याशी संदेश यादव उर्फ मिस्टर यादव ने एक बड़े जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा की देवरिया शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है।इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जनप्रधिनितियो ने कोई पहल नही की है जिससे आए दिन देवरिया जाम की समस्या से जूझता है,इस सरकार में युवा सबसे अधिक परेशान है ना ही उसे नौकरी मिल रही है और ना ही उसे रोजगार मिल रहा है, जिसकी वजह से युवा पलायन को मजबूर है।सरकार केवल कागजों में विकास कर रही है धरातल में कोई विकास नहीं हो रहा है।आज देवरिया प्रशासन ने मेरे समर्थको के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया।जिलाधिकारी आवास के सामने ही मेरे समर्थको को सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने रोक दिया, जहा पूर्व में भाजपा, इंडिया गठबंधन के साथ आए प्रत्याशियों के जुलूस को रोका नहीं गया था वही मेरे समर्थको को रोका गया अगर मैं खुद जमीन पर नही बैठा होता तो देवरिया प्रशासन मेरे समर्थको के साथ ना जाने क्या क्या बर्ताव करता।मैं किसान के एक छोटे से परिवार का बेटा हु मै आप सभी के माध्यम से कहना चाहता हु की अगर जनता ने मुझपर विश्वास जताया तो मैं देवरिया का चौमुखी विकास करुंगा

बाइट –संदेश यादव उर्फ मिस्टर यादव प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी देवरिया लोकसभा

रिपोर्ट फिरोज खान

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *