Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 14 at 5.12.22 PM

ब्रेकिंग न्यूज: सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा,लखनऊ से आजमगढ़ जा रही एम्बुलेंस ट्रक से टकराकर पलटी, चालक समेत 2 घायल

सुल्तानपुर:  सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को लखनऊ से आजमगढ़ जा रही एम्बुलेंस पीछे से ट्रक में जा टकराई। इसके बाद पलट गई। जिससे एम्बुलेंस पर सवार दो लोगों को चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर किमी 136 की है।

WhatsApp Image 2024 02 14 at 5.12.22 PM
बुधवार को 108 जो लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थी। एम्बुलेंस नंबर UP 32G 6338 को का चालक कृष्णकांत वर्मा (31) पुत्र नन्हे राम निवासी ग्राम सुरूरपुर थाना दोस्तपुर चल रहा था। एम्बुलेंस में मुकेश मौर्य (28) जिला बहराइच बैठा था। एम्बुलेंस लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर के पास पहुंची थी कि आगे एक ट्रक जा रहा था। स्पीड अधिक होने के चलते एम्बुलेंस पीछे ट्रक में जाकर टकरा गई।
जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें अंबेडकरनगर रेफर किया है। यूपीडा टीम के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *