Breaking News

देवरिया – बांग्लादेश से भारत के लिए गोल्ड जीत कर लौटी देवरिया की हिना ख़ातून का मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मान

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

देवरिया, (सू0वि0) 12 फरवरी

साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन द्वारा शुक्रवार (08/02/2024) को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित सैफ़ फुटबॉल (अंडर 19) वीमेन चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम विजेता रही। भारतीय टीम से डिफेंडर के रूप में खेल रही देवरिया के पथरदेवा विकासखंड की मझौवा गाँव की बेटी हिना ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
आज (12/02/2024 मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने हिना और उनके कोच जय प्रकाश राव से विकास भवन में मुलाक़ात कर सम्मानित किया। हिना ख़ातून इससे पहले भी अंडर 14 और अंडर 17 भारतीय वुमेन फु टबॉल टीम की कप्तान रह चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना से उनकी ट्रेनिंग में आ रही समस्याओं (डाइट , इक्वीपमेंट्स आदि) के बारे में जानकारी ली और अवश्य मदद हेतु आश्वासन दिया।मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय द्वारा डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, ज़िला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश पांडेय तथा ज़िला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय को ग्राम पंचायत में स्थलीय निरीक्षण कर खेल सुविधाओं के विकास हेतु निर्देशित किया ।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना ख़ातून को फुटबॉल देकर प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में सीनियर भारतीय टीम में खेलने हेतु शुभकामनाएँ दी।

प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *