Breaking News

ब्रेकिंग- बजे 500 वर्ष की प्रतीक्षा हो गई समाप्त

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
सदियों की प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। सोमवार को दोपहर 12.05 बजे से 12.55 के बीच वह शुभ घड़ी रहेगी, जब कमल नयन की अचल प्रतिमा वैदिक मंत्रों के बीच अपने दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित हो जाएगी।

IMG 20240122 WA0007

रामनगरी में सनातन संस्कृति के इस स्वर्णिम कालखंड का साक्षी बनने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं उस स्थान पर उपस्थित रहेंगे, जिसे रामलला का गर्भगृह कहा जाता है। इस पावन अवसर का सहभागी बनने के लिए पीएम का वायुयान उन्हें लेकर सुबह साढ़े दस बजे के करीब उस एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसका नामकरण रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है।

यहां से भी वह हेलीकाप्टर पर सवार होकर साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 11 बजे वह राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद एक घंटे का समय परिसर के अवलोकन, भेंट आदि में बिताने के साथ वह यहीं अनुष्ठान के लिए तैयार होंगे और उसके बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भगृह में पहुंच जाएंगे।

इसके बाद करीब 50 मिनट वह अद्भुत समय होगा, जिसमें 500 वर्ष की प्रतीक्षा समाप्त हो जाएगी। इसका साक्षी बनने के लिए सात हजार से अधिक श्रेष्ठजन भी उपस्थित रहेंगे।प्रधानमंत्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रमुख अतिथियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो से ढ़ाई बजे के बीच वह उस कुबेर टीले पर जाएंगे, जिसके बारे में वर्णित है कि यहां स्वयं कुबेर ने शिवलिंग की स्थापना की थी।

इसी स्थान पर जटायु की प्रतिमा भी स्थापित है। यहां शिव के दर्शन के बाद उनसे अनुमति देकर प्रधानमंत्री रामनगरी से प्रस्थान करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260529 WA0001

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में होंगे भव्य कार्यक्रम:डीसी आयुष सिन्हा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि हर वर्ष की भांति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *