Breaking News

मिर्जापुर – जनपद के थानों पर समाधान दिवस का आयोजन, कुल-138 प्रार्थना पत्रों में से 64 का हुआ निस्तारण

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर

आज दिनांक-04-08-2018 को शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने पर आने वाले लोगों की समस्याएं सुनी गई तथा निस्तारण भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा थाना विन्ध्याचल में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारीगण को मामलों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त थाना दिवस में जनपद के समस्त थानों पर कुल-138 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 64 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।
दिनांक-04-08-2018 को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नानुसार हैः-
*को0शहर में 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसके निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया। को0कटरा में 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 06 निस्तारित किये गये तथा 03 प्रार्थना पत्र निस्तारण हेतु शेष रहे। थाना विन्ध्याचल में कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 01 का निस्तारण 07 शेष। कोतवाली देहात में कुल 05 प्रार्थना पत्रों में से 03 का निस्तारण व 02 शेष। थाना चील्ह में कुल 13 प्रार्थना पत्र में से 05 निस्तारण 08 शेष, थाना कछवां में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारण 05 शेष, थाना पड़री में कुल 29 प्रार्थना पत्र में से 21 का निस्तारण 08 शेष, थाना लालगंज में कुल 04 प्रार्थना पत्र में से 02 निस्तारित व 02 शेष, थाना हलिया में कुल 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त जिसमें से 02 निस्तारित व 01 शेष, थाना जिगना में कुल 10 प्रार्थना पत्रों में से 03 का निस्तारण व 07 शेष, थाना चुनार में कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित 06 शेष, थाना अदलहाट में कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जमालपुर में कुल 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित व 01 शेष, थाना थाना अहरौरा में कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित 03 शेष, थाना मड़िहान में कुल 18 प्रार्थना पत्र में से 09 का निस्तारण व 09 शेष रहे। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को रवाना किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *