Breaking News

मड़िहान, मिर्जापुर – *मड़िहान तहसील के एसडीएम न्यायालय के अंदर घुस कर दबंग ने दिया धमकी

Ibn24x7news रिपोर्ट- शरद मिश्र
मड़ीहान मीरजापुर संवाददाता

मड़िहान
स्थानीय तहसील के एसडीएम कोर्ट के अंदर राजगढ़ ब्लाक के धनसिरिया गांव निवासी भरतलाल पटेल ने सत्ता पक्ष के नेताओं के सहयोग पर जमानत कराने गए युवक को जान से मारने की धमकी दी गई | जिससे तहसील में अफरा तफरी का माहौल बन गया |जानकारी के अनुसार राजगढ़ चौकी क्षेत्र के धनसिरिया गांव निवासी अरविंद मिश्र, विवेक मिश्र एवं हेमंत मिस्रा का 151 के तहत शुक्रवार की देर रात चालान कर दिया गया था |जिसके बाद तीनों आरोपी अपनी जमानत के लिए एसडीएम मड़िहान के कोर्ट में मड़िहान पुलिस के साथ पहुंचे थे कि कही से विपक्षी भरतलाल पटेल विधायक के सह पर धड़ल्ले से तीनों को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दे दिया |जिसको सुनते ही मड़िहान पुलिस के कांस्टेबल सहित तहसील में उपस्थित लोगों में हड़कम्प मच गया | हैरत की बात है कि भाजपा सरकार के कड़े शासन की कोर्ट में दबंग ने धड़ल्ले से धमकी दे कर फरार हो गया किंतु स्थानीय पुलिस उक्त आरोपी कोे गिरफ्तार नहीं कर सकी यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है |
कि उक्त आपराधिक व दबंग भरत लाल सिंह पर पुलिस क्यो नहीं कार्यवाही कर रही है
पुलिस की कार्यवाही संदिग्ध प्रतीत हो रहा है दोनो पक्षों की बात सुने बिना पुलिस के द्वारा जातिगत आधार पर सिर्फ द्वितीय पक्ष अरविंद कुमार मिश्र व हेमंत कुमार मिश्र तथा विवेक कुमार मिश्र कोही 151 की धारा में चालान किया गया द्वितीय पक्ष राजेंद्र कुमार सिंह वह भरत लाल सिंह के ऊपर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और रात्रि में 12:00 बजे अरविंद कुमार मिश्र व विवेक कुमार मिश्र को पुलिस के द्वारा जबरदस्ती उठाकर ले जाकर थाने में बंद कर दिया गया और दोपहर 3:00 बजे के बाद उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया इस प्रकार से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस का भी पूरा हाथ है थाना अध्यक्ष विजय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह की मिलीभगत प्रतीत हो रहा है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *