Breaking News
WhatsApp Image 2023 12 13 at 3.09.44 AM

सर्व कर्मचारी दो दिन 15 व 18 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर कर्मचारी असेंबली आयोजित करेगे:नरेश कुमार शास्त्री

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कैन्वशन करतार सिंह जागलान की अध्यक्षता व जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री के संचालन मे आयोजित की गई कार्य कर्ताओ को सम्बोधित करते हुए संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि जिला मुख्यालय पर मेज कुर्सी लगाकर कर्मचारी असेंबली आयोजित की जाएगी जो 10 बजे से 3 बजे तक चलेगी जिसमे,15 दिसम्बर को कच्चे कर्मचारियो को पक्का करने,विभिन्न विभागो,बोर्ड स्कूल विश्व विद्यालय निगमो के निजीकरण पर रोक लगाने,दो लाख रिक्त पदो पर बेरोजगार युवाओ को रोजगार देने, सार्वजनिक क्षेत्र के विभागो का विस्तार कर दस लाख रोजगार देने,पूरानी पेन्शन बहाल करने,आरक्षित कटैगरी का बैगलाॅग पूरा करने का प्रस्ताव कर्मचारी असेंबली मे बहस करके पारित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 12 13 at 3.09.44 AM

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 18 दिसम्बर को कर्मचारियो की मांग व जनसंगठनो महिलाओ,दलित,किसानो की समस्याओ व बिजली कानून संशोधन-स्मार्ट मीटर,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,रोड ट्रांसपोर्डट कानून,सामाजिक न्याय और एकता पर प्रस्ताव पारित कर महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा।

कैन्वशन को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान करतार सिंह जागलान,सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के आन्दोलन 14 व 15 दिसम्बर की दो दिवसीय टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से 3480 नगर निगम गुरुग्राम के छटनी किए कर्मचारियो को नौकरी पर रखने की मांग की है ।

कैन्वशन को विभागीय यूनियन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के गुरचणसिंह खाडिया,बलबीर बालगुहेर,अनूप बाल्मिक,शक्तिसिंह,रघुबीर चौटाला,पीडब्लयू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जगदीश चन्द,जितेंद्र भडाना,देवीसिह,बिजली के रामकेश सहारण,भूप सिंह,अध्यापक संघ के भीम सिंह, बीरेन्द्र सिंह,उपकार फोगाट,पशुपालन के राजबेल देशवाल,टूरिज्म के युद्धवीर सिंह खत्री,हुड्डा के अजीत सिंह,रविन्द्र कुमार, सोनू,ने भी सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *