Breaking News
5cf2e6b6 a0d7 4d61 9750 3114dc90e04c

विकसित भारत संकल्प यात्रा में हर नागरिक की भागीदारी हो सुनिश्चित:विधायक राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश सहित प्रदेश भर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में हर भारतीय नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो।

5cf2e6b6 a0d7 4d61 9750 3114dc90e04c

विधायक राजेश नागर ने शुक्रवार को गांव मंझावली में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य शिरकत करते हुए कहा कि सरकार अन्त्योदय योजना के तहत गरीब परिवारों का आर्थिक उत्थान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीब परिवारों को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहली बार देश का ऐसा कोई प्रधानमंत्री है,जिसने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। वर्ष 2047 को जब देश को आजाद हुए 100 वर्ष हो जाएंगे तो भारत देश भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होगा। इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगो को विकसित भारत बनाने की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि सरकार आपके द्वार आकर वहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं के बारे लोगों को जानकारी उपलब्ध करवा रही है।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी व्यक्ति इन योजनाओं से सम्बन्ध रखता है, उन्हें योजना का लाभ यदि किसी कारणवश नहीं मिला है, तो उनका मौके पर ही फार्म भरवाकर उन्हें योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करवाना है।

यह यात्रा यह यात्रा जिला के प्रत्येक गांव व शहरी वार्डों में जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उस बारे लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाएगी। हरियाणा के सभी गांवों और शहरों के सभी वार्डो में यह यात्रा पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।विधायक राजेश नागर ने कहा कि केन्द्र में मौजूद मोदी सरकार व हरियाणा में मनोहर सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए चहुक विकास के निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि आपके गांव में भी जो समस्याएं या विकास रूपी कार्य मेरे संज्ञान में लाए गये,मैने उन्हें करवाने का काम किया है। चाहे उन कार्यों में सडक़ों का निर्माण हो,सामुदायिक भवन का निर्माण हो,बिजली,पानी का कार्य हो या अन्य कोई विकास कार्य हो। मैं दावे से कहता हूं कि हमारी सरकार में गांवों में इतने विकास कार्य हुए हैं,जितने पहले की सरकारों में कभी नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं,उनका लाभ लोगों को भी मिल रहा है,चाहे उसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था सम्मान भत्ता,दिव्यांग भत्ता,विधवा पैंशन या अन्य किसी प्रकार की पैंशन योजना शामिल हो। आयुष्मान योजना के तहत जिस व्यक्ति की आय 1.80 लाख से कम है,उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया गया है।

इसका अब दायरा बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया गया है। जिस व्यक्ति की वार्षिक आय तीन लाख रुपये है,वह 1500 रुपये की राशि जमा करवाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है।हरियाणा में चिरायु योजना के तहत हर नागरिक के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

ताकि यदि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी हो,तो उसका प्रारंभिक चरण में पता लगाकर उसका इलाज किया जा सके। अब कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नही है।
विभागों द्वारा यहां पर स्टाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जो जानकारी दी जा रही है, उसका अवलोकन किया और उपस्थित सभी को कहा कि जो भी व्यक्ति योजना का लाभ लेने से किसी कारणवश वंचित रह गया है,उसका मार्गदर्शन करते हुए,उसे योजना का लाभ दिलवाएं।

इस मौके ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश की तकदीर बदलने का काम करेंगे। हमें अपने देश को स्वर्णिम देश बनाने का काम करना है। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान के लगभग 2.50 लाख गांवों में यह यात्राएं आयोजित करके आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस भूमंडल पर तीन तरह के राष्ट्र हैं,जिनमें एक अविकसित राष्ट्र है, जिसमें किसी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ है,दूसरा विकासशील देश जैसे हमारा भारत देश है,जो निरंतर विकास कर रहा है और तीसरा विकसित देश हैं,जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं,हमें संकल्प लेकर अपने राष्ट्र को भी विकसित राष्ट्र बनाना है।

कोई भी कार्य लोगों के सहयोग के बिना पूरा नहीं होता,इसलिए हम सबको मिलकर अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। इस मौके पर उपस्थित सभी को कहा कि वे इस यात्राओं का लाभ उठाएं। यहां पर सभी विभागों के स्टाल लगाए गए हैं जहां पर लोगों को उनके विभाग से सम्बन्धित जो योजनाएं क्रियान्वित हैं। उस बारे विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

ग्रामीणों को उन्होंने कहा कि वे लोगों को घरों से लाकर इन योजनाओं के बारे जानकारी उपलब्ध करवाएं और जो भी व्यक्ति जिस योजना के तहत पात्र है उसे योजना का लाभ दिलवाने में उसका सहयोग करें। यही यात्रा को निकाले जाने का मुख्य उद्देश्य है।

विधायक राजेश नागर का गांव मंझावली में पंहुचने पर सरपंच रमेश चंद्र के नेतृत्व में स्वागत समिति व अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की भजन मंडली ने गीतों व भजनों के माध्यम से सरकारी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
लोगों को यह मिला लाभ।

इस मौके पर जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है,चाहे उसमें आयुष्मान कार्ड,कृषि विभाग से सम्बन्धित योजना का किसी किसान को लाभ मिला है, या स्वास्थ्य विभाग से जिस योजना का लाभ मिला है,उन लाभार्थियों ने योजना का लाभ मिलने का अनुभव साझा करते हुए सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *