Breaking News
8eafa9d3 07d6 4650 9e91 5e67dcada8ba

गायक सोनू निगम के लाइव कंसर्ट के साथ संपन्न हुआ जेस्ट-23

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:लिंगयाज विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय जेस्ट-23 मशहूर गायक सोनू निगम के लाइव कंसर्ट के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।8eafa9d3 07d6 4650 9e91 5e67dcada8ba

कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम ने कहा कि आज मैं अपनी जन्म स्थली पर आया हूं, फरीदाबाद से मेरा पारिवारिक नाता है। उन्होंने फीदाबाद वासियों को अपने परिवार के सदस्य बताया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपने सभी मशहूर गानों की प्रस्तुती दी।

सभी के कदम नाचने को मजबूर हो उठे। लेकिन उनके गीत संदेशे आते है,हमें तड़पाते है कि प्रस्तुती से सारा सभागार जैसे भाव विभोर ही हो उठा। कॉलेज सचिव डॉ.पिचेश्वर गड्डे ने उनका स्वागत किया। सोनू निगम ने भी संस्थान के 25 वर्ष संपूर्ण होने की सबको बधाई दी। 50 से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जेस्ट में दिल्ली एनसीआर के 50 से अधिक कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाओं का परचम लहराया।

लिंग्याज ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साईंस को बेस्ट जेस्ट-23 का अवार्ड व डीजीआईएम लॉ कॉलेज को बेस्ट फैशन शॉ का अवार्ड मिला। कार्यक्रम के अंत में सचिव डॉ.पिचेश्वर गड्डे ने कार्यक्रम की सफलता की इवेंट मैनेजमेंट कमेटी को बधाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *