Breaking News
f895d24e b222 4763 bc76 ef782877124f

206 मतदाता करेंगे मतदान,

8 मतदान दलों का किया गठन
भीनमाल में 80 वर्षीय महिला ने की होम वोटिंग

मनीष दवे IBN NEWSf895d24e b222 4763 bc76 ef782877124f

भीनमाल -भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर होम वोटिंग के लिए मंगलवार को आठ मतदान दल को रवाना किया गया।

दोपहर तक 40 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव को लेकर इस बार होम वोटिंग का ऑप्शन दिया गया था जिसके तहत भीनमाल विधानसभा में 206 वोटरों के लिए तीन चरणों 14, 15 व 16 को मतदान प्रक्रिया घर-घर जाकर संपन्न करवाई जाएगी।

8 मतदान दल का किया गठन –

भीनमाल विधानसभा में 14 नवंबर को 68 वोटर, 15 को 69 वोटर एवम 16 को 69 वोटर के लिए घर-घर जाकर मतदान करने की व्यवस्था की गई है जिसके तहत 8 मतदान दलों का गठन किया गया है वही तीन मतदान दल को रिजर्व रखा गया है।

भीनमाल विधानसभा में 181 वरिष्ठ नागरिक एवं 25 दिव्यांग वाटर शामिल है।

कल इन गांव में होगी होम वोटिंग

15 नवंबर को भीनमाल विधानसभा के बागोड़ा, नया चैनपुरा, वाटेरा, लूणावास, कावतरा, बागावास, जोगाऊ, फागोत्रा, दांतीवास, भीनमाल शहर, दासपा, भीमपुरा, खेड़ा बोरटा, सिंधरा, थूर, आजबर, बुगाव, चांदना, सीकवाड़ा गांव में होम वोटिंग की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *