Breaking News
f01a4e39 71df 4725 a9a0 fb063fba1690

गाजीपुर:उज्ज्वला के लाभार्थियो के लिए बडी खबर ऐसा करने पर आपके खाते मे आयेगा सब्सिडी का पैसा

 

टीम आईबीएन न्यूजf01a4e39 71df 4725 a9a0 fb063fba1690

गाजीपुर। जनपद के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को जनहित में सूचित किया जाता है कि जिनका आधार कार्ड उनके बैक खाते से सत्यापित हो और लिंक हो ऐसे लाभार्थी प्रथम चरण में माह नवम्बर, 2023 से दिसम्बर, 2023 तक उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत घरेलू गैस की बुकिंग कराते हुए नगद धनराशि देकर गैस सिलेण्डर प्राप्त करें।

जिन उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों के अभी तक आधार प्रमाणित न हो वे तत्काल एजेन्सी से सम्पर्क कर अपने आधार प्रमाणित (ई-केवाईसी) करा लें और जिन लाभार्थियों से बैक खाते आधार से लिंक नहीं है, वे अपने सम्बन्धित बैक से सम्पर्क कर अपने बैक खाते को आधार से लिंक करा ले।

लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर आई0ओ0सी0 के लाभार्थी मो0नं0 7985623451 एवं बी0पी0सी0 के लाभार्थी मो0नं0 9756200246 तथा एच0पी0सी के लाभार्थी मो0नं0 8882376414 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान करायें।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *