Breaking News

बहराइच- दबंगों ने गांव में आबादी के बीच खोल मुर्गी फार्म , कई लोग बीमार, पुलिस सहित एसडीएम को ग्रामीणों ने सौपा शिकायती पत्र

रिपोर्ट सत्यम श्रीवास्तव क्राइम रिपोर्टर बहराइच

 

जिले के भावनियापुर बनघुसरि गाँव में दबंगों ने मुर्गी फार्म का संचालन बीच गांव आबादी में कर रखा है जिस कारण से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोचनीय बात यह है कि गांव के बीच में मुर्गी फार्म संचालन की खबर विभाग को क्यों नहीं लगी और संचालन जारी रहा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत किया है।

IMG 20231106 WA0040

जिला के तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत भावनियापुर बनघुसरि के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के निवासी विजय व गिरीश ने गांव के बीच में मुर्गी पालन मुर्गी फार्म खोल रखा है जिससे गंदगी बदबू जैसा माहौल पूरे गांव में व्याप्त है जब ग्रामीणों ने मुर्गी फार्म संचालक से गांव के बीच से मुर्गी फार्म को हटाने के लिए कहा तो दबंग मुर्गी फार्म संचालक दबंगई करने लगे और फौजदारी होने लगे ग्रामीणों ने बताया कि दबंगों ने जान से मारने की भी धमकी दी है और फर्जी मुकदमे में फंसने की धमकी दी है|

IMG 20231106 WA0039

गांव के बीच में संचालित इस मुर्गी फार्म के चलते गांव के कई लोग बीमार हो चुके हैं सोचनीय विषय यह है कि गांव के बीच में आबादी में मुर्गी फार्म का संचालन हो रहा है और इस पर विभाग के जिम्मेदार के जिम्मेदार को कानों कान खबर कैसे नहीं लगी? गांव के निवासी रमाकांत श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार, भगवती सिंह, प्रमोद, दिनेश आदि ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर व उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा को किया है और कार्यवाही की मांग की है।

IMG 20231106 WA0038

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *