Breaking News
7eef0344 e676 47cc be70 7c82a176b59a

सर्राफा की दुकान में चोरी करके चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

 

नगर में चोरी का सिलसिला नही थम रहा है, आखिर क्या कारण है।7eef0344 e676 47cc be70 7c82a176b59a

डाक स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर कार्यवाही शुरू कर दी

मीरजापुर। चोरों ने सर्राफा की दुकान में लाखो की चोरी करके, चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। घटना अहरौरा थाना अंतर्गत नगर चौकी क्षेत्र के नई बाजार के (चकिया मार्ग) पर स्थित अंशिका ज्वैलर्स, सर्राफा दुकान में दीवार तोड़कर, लाकर में रखे सभी जेवरात चोरों ने उड़ा लिए।

नगर के पटवा टोला निवासी मनोज कुमार की अंशिका ज्वैलर्स सर्राफा की दुकान में अज्ञात चोरों ने सर्राफा के दुकान के पीछे का दीवार तोड़कर, लॉकर में रखे सोने चांदी की सभी जेवरात लगभग 6 लाख रुपये की सामान को चोरों ने किया हाथ सफा।

पीड़ित मनोज कुमार ने बताया की शुक्रवार को मेरा छोटा भाई दुकान पर बैठा था, मेरे किसी कार्यवश बनारस को गया हुआ था। रात्रि 7 बजे छोटा भाई दुकान बंद करके घर को आया। मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे बने कमरे का ताला तोड़कर व दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और तिजोरी का लाकर तोड़कर रखा हुआ सभी सामान जैसे सोने चांदी के आभूषण से बने सभी सामान चोरों ने चुरा लिए।

सभी जेवरात लगभग 6 लाख रुपये की चोरी हुई है। और बताया कि शनिवार की भोर में लगभग 5 बजे दुकान के आस पास पड़ोसियों के माध्यम से सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो देखा दुकान की दीवार को तोड़कर, लाकर में रखा सभी सामान गायब था और समान बिखरा हुआ पड़ा था। जिसमें अहरौरा थाना में लिखित तहरीर दे दी गई है।

498afcbf 6a69 4147 a329 b7e3ae28e17b
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी मनोज राय मय पुलिस फोर्स के साथ घटना की जानकारी ली। वही नगर चौकी प्रभारी द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचित किया।

जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, डाक स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। नगर चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया की दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही पर्दाफास किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *