Breaking News
0b2d93ee 8139 4ff7 99a9 b0dc50612616

मवई अयोध्या – विधायक ने नव निर्माणधीन सीओ ऑफिस व आवास का किया निरीक्षण

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

0b2d93ee 8139 4ff7 99a9 b0dc50612616

अयोध्या – क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने शनिवार को नवनिर्माणधीन रुदौली क्षेत्राधिकारी कार्यालय व आवास का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पौध रोपण भी किया। रुदौली सर्किल में क्षेत्राधिकारी आवास काफी दिनों से नहीं बना था अस्थाई सीओ आवास रौजागांव चीनी मिल प्रबंधन की तरफ से चीनी मिल परिसर में उपलब्ध कराया गया था,जो वर्तमान में रौजागांव चीनी मिल में ही स्थित है,क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव के अथक प्रयास से रुदौली तहसील स्थित भेलसर चौराहा के समीप नया आवास व क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निर्माण कार्य संभव हो सका है।

विधायक ने निरीक्षण के दौरान सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी से वार्ता करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी, मां कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ला, थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश,कोतवाली रुदौली प्रभारी देवेंद्र सिंह, मवई थाना प्रभारी आशा शुक्ला, भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश त्रिवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *