Breaking News
WhatsApp Image 2023 11 04 at 2.47.49 PM

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अक्टूबर माह में कुल रू0 15041.46 करोड़ का राजस्व प्राप्त

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश

WhatsApp Image 2023 11 04 at 2.47.49 PM

प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में अक्टूबर, 2022 के सापेक्ष अक्टूबर, 2023 में रु0 1129.62 करोड़ की वृद्धि

कर राजस्व के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह अक्टूबर, 2023 तक रू0 104397.42 करोड़ की हुयी प्राप्ति, जो माह अक्टूबर, 2023 तक निर्धारित लक्ष्य का 71.8 प्रतिशत

करेत्तर राजस्व के अंतर्गत माह अक्टूबर 2023 तक रू0 5454.43 करोड़ की प्राप्ति

 

लखनऊ: दिनांक: 04 नवम्बर, 2023

. उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अक्टूबर माह में कुल रू0 15041.46 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है जबकि वर्ष 2022-23 के अक्टूबर माह में रू0 13911.84 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार अक्टूबर 2022 के सापेक्ष अक्टूबर 2023 में प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदो में रू0 1129.62 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्त मंत्री ने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह अक्टूबर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 145355.12 करोड़ के सापेक्ष रू0 104397.42 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो माह अक्टूबर, 2023 तक निर्धारित लक्ष्य का 71.8 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व के अंतर्गत माह अक्टूबर 2023 तक रू0 5454.43 करोड़ की प्राप्ति हुयी है।

. वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर राजस्व वाले मद जीएसटी एवं वैट में माह अक्टूबर, 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 11888.14 करोड़ के सापेक्ष रू0 8557.21 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 72.0 प्रतिशत है। इस प्रकार जीएसटी एवं वैट के अंतर्गत अक्टूबर, 2022 की तुलना में अक्टूबर, 2023 में रू0 467.64 करोड़ अधिक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 में कुल रू0 6266.95 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है जबकि गत वर्ष अक्टूबर, 2022 के माह में प्राप्ति रू0 6044.88 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 में रू0 2290.26 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू0 2044.69 करोड़ थी।
. श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आबकारी मद के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2023 में निर्धारित लक्ष्य रू0 4800 करोड़ के सापेक्ष रू0 3326.16 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो 69.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 की राजस्व प्राप्ति रू0 2026.28 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू0 1714.41 करोड़ थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि परिवहन के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 की राजस्व प्राप्ति रू0 856.28 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू0 884.14 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 21535.45 करोड़ के सापेक्ष रू0 15358.34 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 71.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 में प्राप्ति रू0 275.53 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू0 172.46 करोड़ थी।

वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह अक्टूबर, 2023 तक के राजस्व प्राप्तियों के सम्बन्ध मे बताते हुए कहा कि जीएसटी के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2023 तक रू0 61826.01 करोड़ राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य के सापेक्ष रू0 41552.16 करोड़ एवं वैट के अंतर्गत रू0 22507.35 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष रू0 16211.94 करोड़ की प्राप्ति हुई है। आबकारी मद के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 30600 करोड़ के सापेक्ष रू0 23552.71 करोड़ प्राप्त हुए हैं, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 के अक्टूबर माह तक निर्धारित लक्ष्य का 77 प्रतिशत है। स्टांप तथा निबंधन के अंतर्गत प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य 19056.40 करोड़ के सापेक्ष रू0 15438.56 करोड़ है, जो निर्धारित लक्ष्य का 81 प्रतिशत है। इसीप्रकार परिवहन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य रू0 7079.57 करोड़ के सापेक्ष रू0 5594.82 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 79 प्रतिशत है । उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत माह अक्टूबर 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 2500 करोड़ के सापेक्ष 1976.61 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो 79.1 प्रतिशत है।
सम्पर्क सूत्र-जयेन्द्र सिंह

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *