Breaking News
7a33c2a2 a91f 4e87 9d03 a838a05b7295

गाजीपुर:नामी अस्पतालो पर जाच टीम का छापा अनिमितताये देख भौचक रह गये अफसर मचा हडकंप

 

टीम आईबीएन न्यूज7a33c2a2 a91f 4e87 9d03 a838a05b7295

गाजीपुर :जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद गाजीपुर स्थित मां कवलपति हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर शास्त्रीनगर और चन्द्र ललित्या हास्पिटल, ए0के0 मिश्रा हास्पिटल, एवं राज नर्सिंग होम में स्थित मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में कुछ अनियमितता पायी गयी जिसे निरीक्षण प्रपत्र पर अंकित करते हुए सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल, वाराणसी को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर
से कुल 12 (बारह) औषधियों के नमूने एकत्र किये गये जिसे नियमानुसार जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित किया जा रहा है, जांचोपरान्त अनियमितताए पाये जाने पर औषधि प्रसाधन एवं सामग्री अधिनियम 1940 के सुसंगत धाराओं मे उचित कार्यवाही की जायेगी। और निरन्तर मेडिकल स्टोरों के ऊपर जांच प्रक्रिया जारी रहेगा।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *