Breaking News
db1a55b4 dab9 4fca a90f 22fa37cb69df

ब्रेकिंग न्यूज़ संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ सेलटकता मिला शव

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
तारुन_अयोध्या।db1a55b4 dab9 4fca a90f 22fa37cb69df
23 वर्षीय युवक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से कुछ दूर नलकूप के पास पेड़ में शव लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पेड़रा मजरे सरायरघुनाथ निवासी अतुल वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा का दोपहर में शव गांव से पूरब दिशा में स्थित ट्यूबवेल के पास लगे आम के पेड़ में गमछे के सहारे लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना तुरंत परिजनों समेत स्थानीय थाने की पुलिस को दिया।

घटनास्थल पर पुलिस फोर्स के साथ हल्का दरोगा मुन्नीलाल पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना को रवाना हो गए। प्रधान रामचरन के मुताबिक मृतक शुक्रवार की शाम परिजनों को घर से बताकर फूफा के यहां जाने के लिए निकला था।

मृतक दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणो का स्पष्ट पता चल सकेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *