Breaking News
d45b16e9 a418 4fc5 a2c5 bb901bc9ac21

विधायक ने घर-घर जाकर संग्रह किया अक्षत

 

मेरी माटी-मेरा देश के तहत नगर में निकला ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलशयात्रा 94ea7eeb 93bf 4c97 a38a 1e8c75ee68a9

मीरजापुर। मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगरपालिका परिषद अहरौरा व भाजपा कार्यकर्ताओं के संयोजन मे भव्य कलशयात्रा निकाल घर घर से अक्षत संग्रह किया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दोपहर नगर के वार्ड नं 24 चौक बाजार गंज व चौक बाजार दक्षिणी में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, अधिशासी अधिकारी रामदुलारे यादव के उपस्थिति में आलू मिल से भव्य कलशयात्रा निकाल चौक बाजार गंज व चौक बाजार दक्षिणी वार्ड के प्रत्येक घरो मे जाकर अक्षत संग्रह किया।d45b16e9 a418 4fc5 a2c5 bb901bc9ac21

इस अभियान में ढोल नगाड़ों के साथ के चल रहे थे। इस अवसर पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील किया कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान एक पवित्र अभियान है इस अभियान में पूरे देशवासियों के सहयोग और सभी घरो से लिये गये अक्षत व पवित्र मिट्टी से देश की राजधानी मे अमृत पार्क बनेगा सभी देशवासियों को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, सभासद आनंद कुमार अग्रहरि, जयकिशन जायसवाल, कृष्णा तिवारी, उमेश केशरी, रमेश बहेलिया, बैरमपुर ग्राम प्रधान मनीष सिंह पटेल, विकास अग्रहरि, मनोज सोनकर, जगत सिंह, विनोद सोनकर, बाल गोविंद सिंह, श्वेता सिंह, मयंक जायसवाल, संजय पटेल, अशोक मौर्य, संदीप पटेल, विंदा सोनकर सूरज सोनकर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं व नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *