Breaking News

इलाहाबाद – युवती की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी हिरासत में

 

इलाहाबाद। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती ठेंगई का पूरा परमानन्दपुर में बुधवार की रात परिजनों के साथ सो रही एक युवती पर गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार करके हत्या कर दी गई। तथा युवतीका दाहनी उंगली भी पूरी तरह कट कर गिरी हुई थी। आरोपी हत्या करके जब भागा तो तब परिजनों को पता चला। हत्या के पीछे हैंडपंप पर पानी भरने का विवाद बताया गया है। देर रात म्ऊआइमा के ग्राम नई बस्ती ठेंगई का पूरा परमानन्दपुर में हुई इस सनसनीखेज घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी है। मृतका की मां की तहरीर पर एक को नामजद किया गया है। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती ठेंगई का पूरा परमानन्दपुर निवासनीय श्यामवती पत्नी राजमनी हरिजन अपनी पुत्री रिंकी देवी 18 वर्ष और पुत्र राहुल 10 वर्ष, शिवम 8 वर्ष, राजेश 6 वर्ष के साथ सपरिवार प्रधान मंत्री आवास के तहत मिले कालोनी में बुधवार रात को सोए थे। पति राजमनी इलाहाबाद शहर रिक्सा चलाने कई माह पूर्व गया आज तक वापस नहीं लौटा। मां श्यामवती देवी किसी तरह मेहनत मजदूरी कर के परिवार का खर्च चलाती है तथा जिस आवास में परिवार सोया था उसमें दरवाजा नहीं लगा था। जहां पर रिंकी देवी 18 वर्ष सोयी थी वहां पर आरोपी युवक आकर धारदार हथियार से गर्दन पर वार करके मौत के घाट उतार दिया। मृतका की दाहिने हाथ की एक उंगली कट कर झूल रही थी ।जिससे यह साबित होता है कि रिंकी ने हत्यारों का पहले जमकर विरोध की थी ।फिर बाद में गर्दन पर वार कर के मौत के घाट उतार दिए। मृतका का सारा परिवार वहीं कमरे में सोया था।

मृतका रिंकी देवी की मां श्यामवती देवी ने बताया कि वह एक जोर की चीख सुनी जब तक वह समझ पाती आरोपी भाग गया था और बहुत देर हो चुकी थी। और पूरे कमरे में खून फैला था और रिंकी की लाश जमीन पर पङी थी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी पहुँच गए और रात लगभग एक बजे पुलिस को सूचना दिए। मौके पर एस पी गंगापार और सी ओ तथा म्ऊआइमा थाने की सारी फोर्स पहुँच कर रिंकी के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम हेतु भेज दी। गुरुवार को मृतका की मां श्यामवती देवी पत्नी राजमनी ने पड़ोसी पर हैण्ङपम्प पर पानी भरने के विवाद को लेकर पुत्री रिंकी देवी की हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या और एस सी एस टी एक्ट के तहत पड़ोस के जयनाथ यादव पुत्र अलगू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दी ।पुलिस जयनाथ यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि आरोपी जयनाथ यादव रविवार को फरीदाबाद से घर से आया। जयनाथ यादव की उम्र लगभग पैंतीस साल है वह अभी तक अविवाहित है। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतका के पास से मिले मोबाइल खोलेगा असली राज बताया गया है कि मृतका रिंकी के पास एक मोबाइल था जिसे पुलिस ने बरामद कर उसका सी ङी आर निकलवा रही है ।रिपोर्ट आने पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी ।और कत्ल का कारण और असली हत्यारे का भी पता चल जाएगा। इंस्पेक्टर मऊआइमा बच्चे लाल प्रसाद का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *