Breaking News

50 साल की बेवा से गैंग रेप करने वाले आरोप मे तीन ईट भट्टा मजदूर गिरफ्तार

2 5

बुधवार तीनों को एससीएसटी कोर्ट में पेश किया जाएगा

बीगोद– 50 साल की बेवा महिला से गैंगरेप के मामले में डीएसपी मांडलगढ़ कीर्ति सिह ने तीन आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया ।तीनों एक भट्टे के मजदूर है जो अजमेर जिले के मसूदा थाना सर्कल थाने के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार बीगोद थाना क्षैत्र की एक 50 वर्षीय महिला ने रविवार को थाने ने में गैंगरेप होने की रिपोर्ट दी। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को वह अपने खेत पर गेहूं की रखवाली करने गई थी वहां खेत पर बने कमरे में रात को करीब 12 बजे पृथ्वी राज उर्फ पृथ्वी सिह पिता जय सिह रावत उम्र 29 वर्ष निवासी कुशलपुरा थाना मसूदा व मनोज उर्फ मुन्ना सिह पिता शंकर सिह उम्र 23 वर्ष हीरा रामा का बाडिया थाना मसूदा व बाबू उर्फ बाबू सिह उम्र 22 वर्ष रतनपुरा थाना मसूदा नामक तीन युवक उसके कमरे में घुस गए एक आरोपी ने उससे रेप किया दो निगरानी कर रहे थे ।पीड़िता के चिल्लाने पर पास मौजूद लोग आ गये। तब आरोपितो ने लाठियों से हमला कर दिया इसके बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। मामले की जांच डीएसपी मांडलगढ़ कीर्ति सिह ने शुरू की। जांच के बाद मंगलवार को डीएस पी सिंह ने इस मामले में अजमेर जिले के जोधपुर थाना अंतर्गत कुशलपुरा निवासी मुख्य आरोपित पृथ्वीराज उर्फ पृथ्वी सिंह पुत्र जय सिह रावत हीरा रामा का बाडिया निवासी, मनोज उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिह रावत रतनपुरा मसूदा निवासी व बाबू उर्फ बाबू सिंह पुत्र मदन सिंह रावत को गिरफ्तार किया। तीनोँ अभी बीगोद पुलिस थाने में गिरफ्त में।इस धारा 452,323,341, 376D,384,427ipc,325,3(1) W,3(Z) v, STC एक्ट के तहत  हुआ मामला दर्ज। आरोपितो को बुधवार को एससीएसटी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
(फोटो कैप्सन– गेगरेप के आरोप मे तीन आरोपित पुलिस गिरफ्त में)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *