
लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित
अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
सुल्तानपुर।
यूपी के सुल्तानपुर जंक्शन के समीप गुरुवार तड़के दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में एक मालगाड़ी का पायलट घायल हुआ है, जबकि 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे की वजह से लखनऊ-वाराणसी व प्रयागराज – अयोध्या रूट बाधित हो गया है. पूरे मामले में रेलवे की बड़ी लापरवाही की बात भी सामने आ रही है।जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियों के आ जाने से यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई.मालगाड़ी की जगह यात्री ट्रेन के साथ हुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच ट्रैक को क्लियर कराने का काम शुरू।