Breaking News
8cc692ec 837e 4f58 9745 9ce41d6604e3

गैस सिलेंडर उपयोग करने के सुरक्षित तरीके समझाए

 

बीगोद–स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एलपीजी गैस सिलेंडर उपयोग करने के सुरक्षित तरीके समझाए गए।8cc692ec 837e 4f58 9745 9ce41d6604e3537d0ece aa84 4436 b46d b66341a97991

सुरक्षित और संरक्षित स्लोगन के तहत आईओसी इंडेन अधिकारी राहुल जांगिड़ ने
महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को गैस सिलेंडर व गैस चूल्हे को सुरक्षित रूप से उपयोग करने के उपाय बताए गए।

गैस चूल्हा हमेशा गैस सिलेंडर से ऊंचा रखें, रसोईघर में किसी अन्य ज्वलनशील वस्तु का उपयोग न करें, रात में रसोई का काम खत्म होने पर सोने से पहले हमेशा रेगुलेटर को बंद करें। गैस की गंध आने पर रेगुलेटर बंद कर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाकर बंद कर दें तथा तुरंत ही वितरक को इसकी सूचना दें।

कार्यक्रम में सरपंच मेहरून बानू, उप सरपंच अब्दुल वहाब,वार्ड पंच हेमंत पहाड़ियां एवं महिलाएं और छात्राएं मौजूद रही।
(फोटो कैप्शन– गैस सिलेंडर उपयोग के नियोजित तरीके बताते) फोटो- प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *