अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
सड़क सुरक्षा माह के चतुर्थ दिवस के अवसर पर रोडवेज अयोध्या पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगवाया गया जिसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ राजेश सिंह नेत्र सर्जन एवं डॉ विकास श्रीवास्तव नेत्र चिकित्सक के द्वारा यातायात के पुलिसकर्मियों, यातायात होमगार्ड पीआरडी तथा रोडवेज के चालक एवं परिचालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया
इस अवसर पर प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन संदीप चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन श्री प्रवीण कुमार सिंह प्रभारी यातायात टीएसआई ओम प्रकाश चौहान, टीएसआई संतोष कुमार राय, टीएसआई चंद्रमौली पांडे मुख्य आरक्षी यातायात राजकुमार यादव, उदयभान, शरदचंद्र वर्मा आरक्षी यातायात सुनील कुमार तथा रोडवेज के कर्मचारीगण यातायात के कर्मचारी गण तथा एआरटीओ के कर्मचारी गण मौजूद रहे।