Breaking News

देश में पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता: एन डी देहाती

बरहज तहसील अध्यक्ष बंधन प्रसाद
महामंत्री गजानन्द मौर्य बने

बरहज । पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद इकाई देवरिया के बरहज तहसील का संगठनात्मक चुनाव अनन्त आश्रम बरहज में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मल्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसका संचालन उदय प्रताप सिंह ने किया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्रकार एसोसिएशन के प्रवक्ता एन डी देहाती ने कहा कि देश में पत्रकार सुरक्षा कानून आवश्यक है। ग्रामीण स्तर के पत्रकार संसाधनों के अभाव के बावजूद धरातल के सच को जिस साहस के साथ दिखाते हैं, वे वंदनीय हैं। नारद युग से शुरू हुई पत्रकारिता चारण युग में पहुंच रही है। सत्ता की चाटुकारिता त्याग सच के साथ खड़ा होने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन की बरहज तहसील इकाई गठित हुई। अध्यक्ष पद पर बंधन प्रसाद, संदीप व प्रदीप उपाध्यक्ष, गजानन्द मौर्य महामंत्री, प्रमोद गौतम मंत्री, वाहिद अंसारी संगठन मंत्री, मनोज मद्देशिया संयुक्त मंत्री, रविंद्र पाल कोषाध्यक्ष, चिंतामणि मीडिया प्रभारी चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, चन्द्रभूषण, प्रह्लाद, अरविंद, पवन पांडेय, भगवान उपाध्याय, पद्माकर मिश्र, रविशंकर तिवारी व अभय पांडेय चुने गए। संरक्षक के पद पर बी के पांडेय, संजय पासवान चुने गए।
पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार हितों के लिए संगठन संघर्ष करता रहेगा। सरकार के आवासीय योजना में पत्रकारों के साथ साथ ग्रामीण स्तर के पत्रकारों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि जब हम पत्रकारीय धर्म का निष्पक्षता से निर्वहन करेंगे और अपनी मर्यादाओं में रहेंगे तो निश्चित तौर पर पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं नहीं होंगी।
प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप ने कहा की प्रेस को चौथे स्तंभ की मान्यता दिलाने के लिए संगठन संघर्ष करेगा। संगठन के सदस्यों का सामूहिक बीमा और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की सरकार से मांग किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मल्ल ने कहा कि जनपद में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता करने के लिए कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। पत्रकार उत्पीड़न समिति में संगठन के एक सदस्य को सम्मलित करने के लिए जिलाधिकारी देवरिया से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा।
इस अवसर पर अनन्त पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर स्वामी आंजनेय दास जी ने कहा कि देश की आजादी में पत्रकारों का बहुत योगदान रहा। बरहज की यह धरती बाबा राघवदास, राम प्रसाद बिस्मिल के आंदोलन की धरती है। उन्होंने सभी पत्रकारों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विनय मिश्र, चिंतामणि साहनी, अजय कुमार पांडेय, गोविंद मिश्रा, सुंदरम मिश्रा, अभय पांडेय, विद्या नंद, नंदू कुमार, अश्वनी प्रसाद, रत्नेश चौरसिया, विजय उपाध्याय, आमोद कुमार यादव, वेद प्रकाश मिश्रा, विरेन्द्र पांडेय, वेदप्रकाश, राम मिलन सिंह, रविशंकर, पदमाकर मिश्रा, सुभाषचंद्र मिश्रा, दिवाकर देव यादव, भरत लाल पांडेय, संजय पासवान, ओमकार नाथ सहित जनपद भर के लगभग सौ पत्रकार उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *