Breaking News

सलेमपुर/देवरिया – लावारिस इनोवा में 576 लीटर अवैध शराब बरामद

Ibn news Team देवरिया

सलेमपुर देवरिया आज कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब लावारिस खड़ी इनोवा से 576 लीटर अवैध देस शराब बरामद हुई इस संबंध में समाचार सूत्रों व कोतवाली पुलिस से मिली खबर के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महदहाँ पेट्रोल पंप के पास एक लावारिस इनोवा गाड़ी खड़ी है जिसके अंदर कुछ पेटियां दिखाई दे रही हैं।
सूचना पाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार सिंह अपने साथ उपनिरीक्षक अमरनाथ सोनकर व कांस्टेबल चंदन गहलोत को लेकर के निर्धारित स्थल पर पहुंचे तो वहां लावारिस खड़ी इनोवा मिली। उसे खोला गया तो उसमें से 65 पेटी अवैध शराब बंटी बबली लाइन देसी शराब मसाला, प्रत्येक पेटी में 45 फ्रूटी कुल 2880 फ्रूटी यानि 576 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। इनोवा का रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 43 के 6451 है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 310/22 धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्व किया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *