अयोध्या।
राम मंदिर निर्माण समिति के पहले दिन की बैठक हुई संपन्न। बैठक में मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर भी चर्चा। पहले दिन के बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान। मंदिर निर्माण की समय सीमा अब दिसंबर की बजाए अक्टूबर 2023 की गई निश्चित। 2024 मकर संक्रांति के बाद भगवान राम लला होंगे भव्य मंदिर में विराजमान। 14 फुट ऊंचाई तक गर्भ गृह ले चुका है आकार। मंदिर में 35 एमएम मोटा होगा मकराना मार्बल का फर्श।मंदिर के फर्श में किया जाएगा कालीन नुमा नक्काशी। मकराना मार्बल में 15 इंच गहराई तक की जाएगी नक्काशी। राम जन्मभूमि परिसर में 25000 श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बनाया जाएगा यात्री सुविधा केंद्र।रामलला के मंदिर में होंगे 12 दरवाजे ।महाराष्ट्र के टीक लकड़ी से बनाए जाएंगे रामलला के मंदिर के दरवाजे।भारत सरकार की संस्था फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट ने मंदिर के दरवाजों के लिए लकड़ी किया है चयनित। कार्रदायी संस्था टाटा कंसल्टेंसी और एलएनटी के इंजीनियरों ने महाराष्ट्र में जाकर लकड़ी का किया सर्वे। दरवाजों के आकार में लकड़ियों को लिया गया है आकार।
Check Also
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा
मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …