Breaking News
d654f6fa 743c 49f1 aa32 a2de9d1c9fca

जेसी बोस विश्वविद्यालय में हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टd654f6fa 743c 49f1 aa32 a2de9d1c9fca

फरीदाबाद:विश्वविद्यालय को एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए जे.सी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद ने भारत विकास परिषद फरीदाबाद के सहयोग से एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं के लिए हीमोग्लोबिन परीक्षण अभियान का आयोजन किया।

डॉ.सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम ने विश्वविद्यालय के बालिका छात्रावास का दौरा किया और छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच किया।

लगभग 130 छात्राओं ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर का संचालन मुख्य छात्रावास वार्डन डॉ.अनुराधा पिल्लई ने किया। कुलसचिव डॉ. एस.के.गर्ग ने शिविर का जायजा लिया और छात्राओं को जांच कराने के लिए प्रेरित किया तथा संबंधित अधिकारियों को एनीमिया के प्रति जन जागरूकता पैदा करने और अभियान के सार्थक परिणाम के लिए समर्पित भाव से प्रयास करने के लिए भी कहा।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों में निधि जैन,पूनम गर्ग,तमन्ना अग्रवाल,और बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *