Breaking News
af2a25bc 28bc 4e6a 9387 16379fce99a3

लायक बेटा बनकर करूंगा क्षेत्र के लोगों की सेवा:संदीप शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टaf2a25bc 28bc 4e6a 9387 16379fce99a3

फरीदाबाद:जिला परिषद के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वार्ड नंबर-6 से बसपा उम्मीदवार डॉली शर्मा ने अपने चुनाव प्रचार में पूरी जान झोंक दी। इस दौरान डॉली शर्मा के प्रतिनिधि संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने जहां मोहना,हीरापुर,नरियाला,जवां,अटेरना,पन्हेड़ा खुर्द,पन्हेड़ा कलां, महमूदपुर आदि।

गांवों में कई सभाओं को संबोधित किया वहीं रोड शो निकालकर लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान छत्तीस बिरादरी के लोगों ने भी संदीप शर्मा को अपना भरपूर समर्थन देने का आर्शीवाद देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया।

इस मौके पर उपस्थितजनों के संबोधित करते हुए संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है और इसी उद्देश्य के चलते वह राजनीति में आए है।

उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 वर्षाे से लोगों के सुख-दुख में अपनी भागेदारी निभाते आए है और लोगों को जब वह मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान देखते है तो वह खुद परेशान हो जाते है,इसलिए उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया ताकि जनता का प्रतिनिधि बनकर वह लोगों की न केवल समस्याएं दूर करवाएंगे बल्कि उन्हें वो मौलिक व बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।

.जिन पर उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि वह जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि बेटा बनकर इस वार्ड के लोगों की सेवा करेंगे।

संदीप शर्मा ने कहा कि वह वायदे नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करते है और आज छत्तीस बिरादरियों ने मिलकर जो आर्शीवाद उन्हें दिया है,उसका वह सम्मान करते है और उन्हें विश्वास दिलाते है कि अगर जनता ने उन्हें विजयी बनाकर अपना जनप्रतिनिधि चुना तो वह विकास के मामले में वार्ड नंबर-6 की काया पूरी तरह से बदल देंगे।

संदीप शर्मा ने कहा कि वार्ड की जनता ही उनका परिवार है और उनके हक हकूक की आवाज को बुलंद करने के लिए वह चुनाव लड़ रहे है और उन्हें विश्वास है कि जनता उन्हें आर्शीवाद देकर जिला परिषद में भेजने का काम करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *