Breaking News

लखनऊ – मुख्य सड़क पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर फैल रहा कीचड़

Ibn news Team लखनऊ

राजसमंद। नाथद्वारा तहसील की ग्राम पंचायत गांवगुड़ा के गांव चौकड़ी की भागल से गांव रत्नावतो की भागल तक मुख्य सड़क पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। किचन मुख्य सड़क पर जम रहा है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है। इन समस्याओ से पंचायत प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ।
गांवगुड़ा के आम आदमी पार्टी नेता धर्मेश चंदेल ने बताया है कि सड़क पर काफी कीचड़ फैलने के कारण स्कूली बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कभी कभी तो छोटे बच्चे फिसल कर गिर जाते हैं। उनके जूते,कपड़े, बेग भी गीले हो जाते हैं। इस रास्ते पर पैदल जाने वाले नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

कार्य करवाने के लिए पंचायत मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डटे रहे। उसके बाद पंचायत प्रशासन ने मौके पर JCB बुलवाकर कार्य करवाया।
इस दौरान धर्मेश चंदेल, रतन चंदेल, लक्ष्मण सिंह, राम सिंह, हिम्मत सिंह, लाल सिंह, कालू सिंह, मुकेश चंदेल, भोली राम चंदेल, नाहर सिंह, हीरा सिंह, पवन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *