Breaking News

अयोध्या में अद्भुद सजे दुर्गा पूजा पंडाल, लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

अयोध्या कोरोना काल के 3 साल बाद राम नगरी अयोध्या में भी दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है,अयोध्या और अयोध्या धाम में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। नगर में करीब तीन सौ स्थानों पर और जिले भर में बारह सौ से अधिक स्थानों पर महोत्सव का आयोजन किया गया है,शाम होते ही सड़कों पर श्रद्धालुओं की भींड अलग ही नजारा सृजित कर दे रही है।
अयोध्या नगर में खास आकर्षण नाका चुंगी,चौक,रामजानकी मंदिर,गणेश नगर,मकबरा,मोदहा चौराहा,जमुनियाबाग समेत अन्य स्थानों पर लोगों को माता की भव्य झांकी आकर्षित कर रही है। चौकी फतेहगंज में तिरंगा आधारित झांकियों पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है,जो देश प्रेम को प्रदर्शित कर रहा है और फतेहगंज की ही राम जानकी मंदिर में इस बार अमरनाथ गुफा की झांकी सजाई गयी है,खूबसूरत पंडाल में रुई से बनाई गई अमरनाथ गुफा में भोलेनाथ के दर्शन कर लोग निहाल हो रहे हैं। जिसे देखने के लिए भक्तो की लम्बी-लम्बी कतारे लग रही हैं और श्रद्धालु आनंदित,प्रफुल्लित हो भावविभोर हो रहे हैं,इस बीच मां के जैकारों से समूचा वातावरण गुंजायमान हो रहा है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया मेरी जननी और कर्म भूमि है मैं बनाऊंगा विकसित देवरिया –संदेश यादव

Ibn news Team DEORIA देवरिया, आज देवरिया लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी के युवा प्रत्याशी …