Breaking News

बेतिया प.च.बिहार: घर से पढ़ने जा रही छात्रा का रास्ते से अपहरण

घर से पढ़ने जा रही छात्रा का रास्ते से अपहरण
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के संत घाट के निवासी बीएमपी जवान की पुत्री घर से कॉलेज पढ़ने के लिए जा रही थी तभी बीच रास्ते में रोककर तीन से चार अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया। उक्त अपहृत लड़की घर से गुलाब मेमोरियल कॉलेज पढ़ने के लिए जा रही थी तभी कुछ गुंडों के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है पता चला है कि उसके पिता बीएमपी के जवान हैं और वे पटना बीएमपी में पदस्थापित हैं। अपहरण के मामले को लेकर लड़की की मां ने नगर थाना मैं प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसने रोशन नट अनिल नट राजा नट, मुबारक नेट को मुख्य अभियुक्त बनाया है इनका आरोप है कि इन चारों ने मिलकर मेरी पुत्री का अपहरण शादी के नियत से करने के लिए अपहरण कर लिया है। पीड़िता की मां संत घाट के पास एक किराए के मकान में रह कर अपनी लड़की को गुलाब मेमोरियल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने हेतु पढ़ा रही थी, घर से पढ़ने की नियत से निकलने के बाद पीड़ित लड़की अपने घर पर नहीं लौट सकी तो उसके माता ने चारों तरफ खोजबीन की मगर कहीं पता नहीं चल सका, बाद में मोहल्ले वालों से राय विचार करके नगर थाना में केश की है,पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। शहर में अपहरण की घटना जोरों पर है,विगत महीना में ४-५ अपहरण की घटना उजागर। हुइ हैु पुलिस पंगु बन कर रह गयी है।शहर में अपहरण की चरचा पर घमासान मचा हुआ है ।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *