Breaking News

पर्यावरण का स्वास्थ्य हमारी सभी की प्राथमिकता

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस,सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर छात्र और छात्राओं को पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि पर्यावरण स्वास्थ्य और असुरक्षित या हानिकारक एजेंटों के स्रोतों का अन्वेषण और मूल्यांकन करके मानव चोट और बीमारी को रोकने और कल्याण को बढ़ावा देने का विज्ञान और अभ्यास है। इसके अतिरिक्त वायु,जल,मृदा भोजन और अन्य पर्यावरणीय सेटिंग्स में असुरक्षित या क्षतिग्रस्त भौतिक, रासायनिक और जैविक एजेंटों के संपर्क को सीमित करने से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। हम इस तथ्य से अनभिज्ञ नहीं रह सकते हैं कि यदि पर्यावरण स्वस्थ है तो वैश्विक स्तर पर बीमारी के बोझ के लगभग एक-चौथाई हिस्से को रोका जा सकता है। कोविड 19 महामारी लोगों और हमारे ग्रह के बीच विनम्र संबंधों को स्मरण कराता है। यह दिवस पर्यावरण के स्वास्थ्य के बारे में विश्व भर में जागरूकता प्रसारित करता है और उन उपायों पर चर्चा को गति देता है जो व्यक्ति पर्यावरण की रक्षा करने और इसके हानिकारक प्रभावों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठा सकते हैं डब्ल्यू एचओ के अनुसार वैश्विक मौतों का एक चौथाई भाग पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि युवाओं और विभिन्न कार्यकलापों से जुड़े संगठनों को जन जन तक जागरूकता अभियान चला कर हास हो रहे पर्यावरण को सुधारने के लिए सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है। आज वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.राजीव लाल, प्राध्यापिका गीता एवम अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण स्वास्थ्य पर पेटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। नीशू और निक्की को प्रथम,प्रिय राज और मनीषा को द्वितीय एवं दीपिका और प्रियंका को तृतीय घोषित किया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी प्रतिभागी छात्र और छात्राओं एवं अध्यापकों को पर्यावरण स्वास्थ्य के प्रति सजगता दर्शाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को पर्यावरण और अपने स्वास्थ्य के लिए अपने अपने स्तर पर भी प्रयासरत रहना होगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *