लार रोड : मईल पुलिस ने चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को महुआबारी इंटर कालेज के पास से धर दबोचा ।गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया ।
मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली तिराहे पर उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव 19 जुलाई को देर शाम वाहन चेकिंग कर रहे थे ।मुखबीर से सूचना मिली की सलेमपुर के तरफ से एक युवक बिना नम्बर की पल्सर बाइक जो की चोरी की है लेकर बिहार जा रहा है ।
मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव , कास्टेबल फिरोज खान , चन्द्रमौलि सिंह सहित अन्य हमराहियों के साथ रास्ते में घेराबंदी कर दी ।पुलिस की घेरा बन्दी देख पल्सर बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे ।पुलिस ने पीछा कर महुआबारी इंटर कालेज के पास बाइक को घेर लिया ।अँधेरे का फायदा उठा एक युवक भागने में सफल रहा ।जबकि बाइक सहित एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा ।पकड़े गए युवक की पहचान विशाल यादव उम्र 21 पुत्र पारसनाथ निवासी बगही थाना मईल के रूप में हुई ।इस बाबत एसआई योगेंद्र यादव ने बताया कि उक्त उक्त युवक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया था ।पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया ।
Check Also
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …