देवरिया : जिले में एक बार फिर रविवार को रुक-रुककर काफी बारिश हुई। इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली और किसानों के चेहरे खिल उठे। झमाझम बारिश के चलते जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। गत दिन से हो रही तेज धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान होने लगे थे। बारिश नहीं होने के चलते धान की रोपाई का कार्य भी धीमा पड़ गया था। दरअसल रोपाई के खेतों में पानी की जरूरत होती है। इस बीच बादलों की उमड़-घुमड़ के बाद हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। जरूरत के समय पानी गिरने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
Check Also
देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …